चश्मा कब लगवाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:36


इन 6 लक्षणों से समझे कि आपको है चश्मा बनवाने की ज़रूरत
Reading Glasses Hindi

हम में ज़्यादातर लोग सरदर्द और आंखों में होनेवाली तकलीफों को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ करते रहते हैं। हालांकि ये सब आंखों से जुडी किसी बड़ी समस्या के भी लक्षण हो सकते हैं। जो है एक सही चश्मा खरीदना। आई स्पेशलिस्ट और शंकरदेवा नेत्रालय, गुवाहाटी के डॉ. साधन दास बता रहें हैं उन लक्षणों के बारे में जिनके दिखने का मतलब है कि आपको रीडिंग ग्लास यानि नज़र के चश्मे की ज़रूरत है।
Recurring-headache Hindi

बार-बार होनेवाला सरदर्द- कंप्यूटर के सामने हमेशा बैठे रहने से आपकी आंखें थक जाती हैं और आपको बार-बार सरदर्द की शिकायत होने लगती है। सरदर्द की यह शिकायत अस्टिग्मटिज़म(astigmatism) या हाइपरमेट्रोपिया(hypermetropia) भी हो सकती है। वैसे ये दोनों ही समस्याएं चश्मा लगाने से ठीक हो जाती हैं।
Blurry-vision

धुंधली नज़र- अगर आपकी नज़र धुंधली हो गयी है तो इसका मतलब है कि आपको चश्मा बनवाने की ज़रूरत है। किसी नंबर प्लेट को पास और दूर से पढ़ने की कोशिश करें। एक आंख से पढ़ने की भी कोशिश करें। अगर कोई समस्या महसूस हो तो इसका मतलब है कि आपको एक चश्मा बनवाना चाहिए।
Holding-book-too-close-or-too-far

किताब को बहुत पास या दूर रखकर पढ़ने की ज़रूरत- आपके किताब पकड़ने के तरीके से भी पता चलता है कि आपकी आंखों की सेहत कैसी है। अगर आपको नज़दीक की नज़र की समस्या है तो आप किताब को एक फुट से अधिक दूर नहीं रख सकेंगे। वहीं अगर आपकी दूर की नज़र कमज़ोर है तो आप एक हाथ की दूरी पर रखकर किताब पढ़ सकेंगे। इन समस्याओं के इलाज के लिए आपको सही लेंस की जरूरत होगी।
Tired-eyes

आंखों में थकान- अगर आंखों में थकान आपकी रोज़ की समस्या है, विशेषकर पढ़ाई करते हुए या ड्राइविंग के वक़्त आपको ये तकलीफ होती है, तो अपनी आंखों की जांच कराएं। क्योंकि अगर आपकी आंखें स्वस्थ हैं तो उनमें कभी थकान महसूस नहीं होगी।

You-need-brighter-reading-light Hindi
पढ़ने के लिए तेज़ रोशनी की ज़रूरत -अगर आपको पढ़ने में दिक्कत हो, तो एक लैम्प या रीडिंग लाइट जलाकर पढ़ने की कोशिश करें। लेकिन इसके बाद भी आपको और रोशनी की आवश्यकता महसूस हो तो इसका मतलब है कि आपको एक चश्मे की ज़रूरत है। यह समस्या उम्र के साथ-साथ और भी गंभीर हो सकती है।इसलिए इस तरह के लक्षण दिखने पर आंखों की जांच कराएं।

You-see-halos Hindi

हवा में रोशनी के छल्ले दिखना- जब आपकी आंखें रेटिना में रोशनी पर फोकस नहीं कर पातीं तो रोशनी धुंधली दिखाई देती है। जिसकी वजह से गाड़ी की हेडलाइट्स और लाइट बल्ब के चारों ओर आपको रोशनी के छल्ले दिखाई पड़ते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने में लेंसेस मददगार साबित हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info